प्राचीन भारत का इतिहास | History of Ancient India

Home » प्राचीन भारत का इतिहास | History of Ancient India

Introduction to Ancient History Of India GKSARKARI

प्राचीन भारत का इतिहास | History of Ancient India

प्राचीन भारत का इतिहास | history of ancient India

प्राचीन भारत का इतिहास – एक परिचय |History of Ancient India – An Introduction

यह प्राचीन भारत के इतिहास ब्लॉग पोस्ट सीरीज का पहला पोस्ट है जिसमे हम इतिहास शब्द की उत्पत्ति के बारे में समझेंगे और साथ ही हेरोडोटस और ऐतिहासिक स्त्रोतों तथा ऐतिहासिक स्त्रोतों के मुख्य प्रकारों को जानेंगे|

“इतिहास” शब्द की उत्पत्ति | Origin of the word “History”

  • इतिहास” शब्द संस्कृत भाषा के मुख्यतः तीन शब्दों – इति यानि ऐसा ही, अर्थात निश्चित रूप से और आस यानि था से मिलकर बना हुआ है|
  • इतिहास” शब्द का पूर्ण रूप से अर्थ होता है – ऐसा ही निश्चित रूप से था|
  • ऐसी घटनाएं जो अतीत में निश्चित तौर पर घटित हुई हैं, वही इतिहास है|
  • अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल होने वाला “History” शब्द ग्रीक (Greek) भाषा के शब्द “हिस्टोरिया” (Historia) से आया है, जिसका अर्थ है “शोध द्वारा अर्जित ज्ञान|”

इतिहास की परिभाषा 

  • इतिहास सामाजिक विज्ञान की एक शाखा है जिसके अंतर्गत अतीत में घटित घटनाओं व अतीत से सम्बंधित व्यक्तियों का कालक्रमानुसार अध्ययन किया जाता है|

विश्व का प्रथम वास्तविक इतिहासकार

  • हेरोडोटस (Herodotus) को “इतिहास का जनक” (Father of History) माना जाता है|
  • हेरोडोटस एक प्रमुख यूनानी (Greek) इतिहासकार थे|
  • उनकी द्वारा एक प्रसिद्द रचना रचित है जिसका नाम द हिस्ट्रीज (The Histories) है|
  • हेरोडोटस द्वारा ही सर्वप्रथम हिस्टोरिआ (Historia) शब्द का प्रयोग अपनी रचना द हिस्ट्रीज (The Histories) में किया गया था|
  • विश्व के प्रथम वास्तविक इतिहासकार हेरोडोटस को इतिहास का जनक या पिता की संज्ञा रोमन दार्शनिक सिसरो (Cicero) द्वारा प्रदान की गयी थी|

ऐतिहासिक स्त्रोत Historical Sources

ऐतिहासिक स्त्रोत क्या होते हैं? | What are historical sources?
  • बीते हुए युग में घटित घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने वाले साधनो या स्त्रोतों को ऐतिहासिक स्त्रोत (historical sources) कहा जाता है|
ऐतिहासिक स्त्रोतों के प्रकार | Types of historical sources
  • ऐतिहासिक स्त्रोत मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – साहित्यिक स्त्रोत (literary sources) और पुरातात्विक स्त्रोत (archaeological sources).

ऐतिहासिक-स्त्रोत-historical-source-gksarkari

नोट– प्राचीन भारत के अध्ययन के लिए मुख्य रूप से पुरातात्विक स्त्रोतों (archaeological sourcesको अधिक महत्व प्रदान किया जाता है|

साहित्यिक स्त्रोत | Literary Sources

अगले ब्लॉग पोस्ट में साहित्यिक स्त्रोतों (Literary Sources) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है| पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Share With :

Related Post

Leave a Comment

Follow Us On :

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO